Uncategorized

सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार की सामग्री बरामद …

img 20260917 wa0129558149714723316977 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जांजगीर कोतवाली पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के आभूषण, मूर्ति, घड़ी और नगदी सहित कुल 20 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) एवं 331(3) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बनारी निवासी शुभ्रकांत पाण्डेय ने 16 सितंबर को थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह निजी काम से जांजगीर गया था। दोपहर करीब 3:15 बजे घर लौटने पर उसने देखा कि मकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर अलमारी का ताला भी टूटा मिला। अलमारी में रखे चांदी के पायल, सिक्के, मूर्ति और नगदी रकम सहित करीब 20 हजार रुपये की सामग्री गायब थी।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिसमामले में अपराध क्रमांक 749/26 दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नैला निवासी क्रांति राठौर (30 वर्ष), पिता लकेश्वर राठौर, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।

चोरी की सामग्री और नगदी बरामद – पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के पायल, राधा-कृष्ण की मूर्ति, चांदी का सिक्का, टाइटन की घड़ी, डिजिटल घड़ी, अन्य सिक्के और नगदी रकम सहित कुल 20 हजार रुपये की सामग्री बरामद की। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम का रहा योगदान
इस कार्रवाई में जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर एवं भीम श्रीवास का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles