Uncategorized

20 साल पुरानी नाली का होगा नवनिर्माण, नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने किया भूमिपूजन …

img 20260918 wa00028891103014593554103 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के वार्ड क्रमांक 21 स्थित सीताराम गली में लंबे समय से जर्जर नाली की समस्या से जूझ रहे मोहल्लेवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने नाली के नवनिर्माण एवं मरम्मत कार्य का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

जानकारी के अनुसार, सीताराम गली में लगभग 20 वर्ष पहले निर्मित नाली काफी पुरानी हो चुकी है। इसके चलते नाली के नवनिर्माण और मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वार्ड पार्षद श्रीमती रमशिला गिरधर देवांगन के पार्षद निधि से नाली का नया निर्माण किया जाएगा, वहीं शेष हिस्से में मरम्मत एवं साफ-सफाई से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। लंबे समय से प्रतीक्षित इस कार्य के शुरू होने से वार्डवासियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

img 20260918 wa0001318017289399985538 Console Corptech


जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ भूमिपूजन – भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व हथकरघा संघ अध्यक्ष कमल देवांगन, कांग्रेस जिला प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय, पार्षद पुरुषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन, गिरधर देवांगन, जानकी देवांगन, मुरली देवांगन, श्यामू देवांगन, धोनी देवांगन सहित मोहल्लेवासी उपस्थित रहे
नाली निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने और स्थानीय लोगों को पुरानी नाली से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles