चांपा में ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर एकजुटता पर जोर …


चांपा। उदयपुर नव संकल्प शिविर-2022 के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा की महत्वपूर्ण मासिक बैठक सिंधु भवन, सिंधी कॉलोनी में आयोजित की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान – विधायक व्यास कश्यप ने अपने संबोधन में कांग्रेसजनों से आपसी एकजुटता बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आपसी वैमनस्य भुलाकर जनहित के मुद्दों पर करें संघर्ष – जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। उदयपुर नव संकल्प शिविर के उद्देश्यों को जमीन पर उतारने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी वैमनस्य भुलाकर एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना जरूरी है। कांग्रेसजनों को जनहित के मुद्दों पर आक्रामक रूप से संघर्ष करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना होगा।

मास्टर ट्रेनर नागेंद्र गुप्ता ने साझा किए प्रशिक्षण के अनुभव
बैठक में जिला महामंत्री एवं मास्टर ट्रेनर नागेंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव साझा करते हुए संगठनात्मक कार्यों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
बैठक में किशन सोनी, अनिल मोदी, राज सरोज, सेवक देवांगन, पार्षद हरीश पांडेय, पुरुषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन, पवन आर्य, अनिल रात्रे, गिरधर देवांगन, अंजली देवांगन, दुर्गा कुर्रे, शांति सोनी, राज अग्रवाल, समद बेग, हरीश श्रीवास, संतोष अनंत, हरदयाल तंवर, रंजन कैवर्त, राजू शर्मा, गीता केशव सोनी, लता श्रीवास, निर्मला बरेठ, कविता देवांगन, मोहम्मद अली, शमिष्टा कंसारी, शिवा साहू, जफर अंसारी, जीवन बंजारे, राकेश जोशी, हसन कुरैशी, अजय यादव, मोहम्मद हाशिम, भागीरथी दुबे, संजय देवांगन, अरुण देवांगन, सुमित दास, राजेश प्रकाश, विक्रम ओजस्वी, पुनिराम देवांगन, संजय साधवानी, राकेश साधवानी, इतवारी यादव, गणेश विश्वास, पंकज साधवानी, राजू बोहरा, एम.डी. अंसारी, मुकेश साधवानी एवं छबिलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बैठक का समापन आपसी समन्वय बनाए रखने और आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संकल्प के साथ हुआ।



