Uncategorized

11 केवी सिल्वर तार चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार …

img 20260926 wa00416290537524345059953 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने कुरियारी क्षेत्र में 11 केवी सिल्वर विद्युत तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी में शामिल चार आरोपियों समेत चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कुरियारी डोंगाघाट से मुख्य मार्ग पर स्थित पोल्ट्री फार्म में बिजली कनेक्शन के लिए 11 खंभों पर 11 केवी सिल्वर तार बिछाया गया था। 25 सितंबर की सुबह करीब 450 किलो तार गायब मिला। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। बोलेरो पिकअप के जरिए चोरी की वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिलने पर वाहन चालक अविनाश थवाईत उर्फ मोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने साथियों के साथ चोरी करना और तार रायपुर के उरकुरा में बेचने की बात बताई।
पुलिस ने चोरी का पूरा तार खरीदने वाले पप्पू कोल सहित दीपांशु कूड़ापे उर्फ चिकी, सनी सिंह और राजेन्द्र कुमार उर्फ चाचा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 450 किलो सिल्वर तार, कीमत 85 हजार रुपए, तथा बोलेरो पिकअप कीमत करीब 4 लाख रुपए बरामद की गई। कुल बरामदगी करीब 4.85 लाख रुपए की है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी के.पी. सिंह, सउनि संतोष बंजारे सहित पुलिस टीम का योगदान रहा।

Related Articles