Uncategorized

रूस में मेडिकल की पढ़ाई, FMGE में 190 अंक लाकर खुशी मिश्रा ने रचा सफलता का नया मुकाम …

जांजगीर-चांपा। विदेश में रहकर चिकित्सा की पढ़ाई करने वाली खुशी मिश्रा ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) में 190 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

प्रयागराज जनपद के उरुवा विकासखंड के बेदौली गांव निवासी एवं छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से जुड़े व्यवसायी धनंजय मिश्रा की पुत्री खुशी मिश्रा ने रूस में रहकर चिकित्सा की पढ़ाई पूरी की है। 10 नवंबर को घोषित परीक्षा परिणाम में उन्होंने 190 अंक प्राप्त कर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
खुशी की माता आशा मिश्रा ने बताया कि बेटी को विदेश भेजकर पढ़ाना परिवार के लिए एक चुनौतीपूर्ण निर्णय था, लेकिन खुशी की मेहनत और लगन ने परिवार की उम्मीदों को पूरा किया है।

FMGE परीक्षा को विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। खुशी की सफलता पर जांजगीर-चांपा सहित परिवार के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिवार को उम्मीद है कि खुशी आगे चलकर एक योग्य चिकित्सक के रूप में देश और समाज की सेवा करेंगी।

Related Articles