छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सामाजिक संस्था यूथ इंडिया क्लब अकलतरा ने रासेयो शिविर में जहरीले सांपों के संबंध में दी जानकारी…

बलौदा। सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष संयुक्त शिविर कटनई में सामाजिक संस्था यूथ इंडिया क्लब अकलतरा ने क्षेत्र में पाये जाने वाले जहरीले एवं बिना जहर वालो सांपों की जानकारी दी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

कटनई में सात दिवसीय रासेयो विशेष शिविर 17 नवम्बर से 23 नवम्बर तक आचार्य विद्यासागर उमा शाला अकलतरा , स्व. गुलाबधर दीवान शाउमा विद्यालय कटनई एवं मां गायत्री उमा विद्यालय कटनई द्वारा संयुक्त शिविर आयोजित किया गया है। इसके अंतर्गत 20 नवम्बर को सामाजिक संस्था यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के सदस्यो द्वारा सांपो के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही योगाभ्यास कराया गया। यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के उपाध्यक्ष – राजा पांडेय द्वारा जहरीले सांपों के बारे में , जहर के लक्षण के बारे में , जहर का उपचार , उपाय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर यूथ इंडिया क्लब के अध्यक्ष – मन्नू थवाईत, सदस्य – पोसराम बंजारा , सुगीत पाण्डेय (योग प्रशिक्षक) , रवि कुमार पैगवार , अमित सिंह नेताम , रासेयो कार्यक्रम अधिकारी – विष्णु प्रसाद साहू , रासेयो कार्यक्रम अधिकारी – रामेश्वर साहू , रासेयो कार्यक्रम अधिकारी – अनिल इंगले , अर्षा नायडू, स्वर्णा तिवारी, सरिता कश्यप, लक्ष्मी नारायण यादव, उर्मिला कश्यप एवं शिविरार्थी छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles