Uncategorized

जिला जेल में कैदियों ने गंगाजल से किया स्नान, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उत्थान की अनूठी पहल …

img 20250225 wa00301361162957309241965 Console Corptech

  
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सरकार ने जेलों में बंद कैदियों के नैतिक उत्थान और आध्यात्मिक शुद्धि के उद्देश्य से अनूठी पहल की है। जिला जेल जांजगीर खोखरा में आज सवेरे प्रयागराज महाकुंभ से मंगाये गये पवित्र गंगा जल से कैदियों का सामूहिक स्नान करवाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल  पर जेल में बंद कैदियों ने आध्यात्मिक स्नान किया। जिला जेल में प्रयागराज से मंगवाए गए गंगाजल को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जल टैंक में डाला गया। इस दौरान सभी कैदियों ने जय गंगा मैया एवं हर-हर गंगे के जयघोष के साथ पवित्र स्नान किया।

pratik Console Corptech

Related Articles