छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय की पहल पर पाली (सिवनी) के अशोक यादव के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान…

जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासो से ग्राम पाली (सिवनी) के अशोक यादव को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पचास हजार रूपये की राशि स्वीकृति मिली है। अत्यंत गरीब परिवार के अशोक यादव वर्तमान मे सेवादल के जिला महामंत्री है, और बचपन से कांग्रेस विचारधारा से प्रेरित है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

उसकी गरीबी परिस्थति को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आर्थिक सहायता हेतु निवेदन किया था। अशोक यादव इस पैसे को अपने छोटा सा घर बनाने मे लगायेगा और उस घर का नाम ’’इंदिरा कुटिया’’ रखेगा। राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर सहायता योजना से भी अशोक यादव के खाते मे पैसा आने से खुश है और प्रदेश की भूपेश सरकार को धन्यवाद दिया है।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles