छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

गत वर्ष की तुलना में 101 प्रतिशत अधिक कृषकों से हुई धान खरीदी,मुख्यमंत्री घोषणानुसार 4 फरवरी तक की जाएगी धान खरीदी…

जांजगीर-चाम्पा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में  जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है। कलेक्टर स्वयं खरीदी केंद्रों में सतत निरीक्षण करते हुए जानकारी ले रहे है। कलेक्टर के दिशा निर्देशन में कुल 129 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जा रही है। जिले में वर्ष 2023-24 में 175863 मेट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इस प्रकार वर्ष 2023-24 में अभी तक 902 अधिक कृषकों (गत वर्ष की तुलना में 101 प्रतिशत अधिक कृषक) से धान खरीदी हुई है। जो खरीफ 2022-23 से इस वर्ष 175863 मे. टन (37 प्रतिशत) अधिक धान की खरीदी हुई है।
इस वर्ष 01 नवम्बर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक धान खरीदी करने की समय-सीमा थी जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा समय-सीमा में वृद्धि करते हुए धान खरीदी 04 फरवरी 2024 तक किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में 1 फरवरी को 46 धान खरीदी केन्द्रों में 5600 किंवटल. धान खरीदी किया गया एवं 2 फरवरी को 16800 किंवटल धान के खरीदी के लिए कृषकों के टोकन जारी किये गये है। 3 एवं 4 फरवरी के लिए कृषकों के टोकन जारी किये जा रहे हैं।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले में कुल 101 समितियों के माध्यम से 129 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिले में कुल पंजीकृत कृषकों की संख्या 122831 है, जिनका पंजीकृत रकबा 129574.90 हेक्ट. है। अभी तक जिले में 637928 मे.टन धान की खरीदी 118014 कृषकों से की जा चुकी है, जिनके बेचे गए धान का रकबा 122938 हेक्ट. है। इस प्रकार जिले के 96 प्रतिशत कृषकों से 95 प्रतिशत रकबे में धान खरीदी की जा चुकी है। गत खरीफ वर्ष 2022-23 में कुल 117112 कृषक पंजीकृत थे, जिनका 127997.96 हे. रकबा पंजीकृत था जिनसे 462065.96 मे. टन धान खरीदी किया गया था जो कि कुल कृषकों का 97.32 प्रतिशत एवं कुल रकबे का 97.57 प्रतिशत था।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles