Uncategorized

घटिया निर्माण पर उपसरपंच का बड़ा खुलासा, सरपंच-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग …

img 20260320 wa00984872877425950683511 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत लछनपुर में निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता और गुणवत्ता हीनता का गंभीर मामला सामने आया है। उपसरपंच रामगोपाल साहू ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर सरपंच और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत में खाद्यान्न भंडारण भवन (TS No: 3314006042/2025-2026) का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन शुरुआत से ही कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि निर्माण में घटिया रेत, गिट्टी और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है, जबकि निर्धारित एस्टीमेट के अनुसार सामग्री की मात्रा भी पूरी नहीं दी जा रही। इससे भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

उपसरपंच ने यह भी आरोप लगाया है कि सरिया और कंक्रीट कार्य में भारी गड़बड़ी की जा रही है, जो भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई प्रभावी स्थल निरीक्षण नहीं किया गया, जिससे अनियमितताओं को बढ़ावा मिल रहा है।

img 20260320 wa01004137100050127912483 Console Corptech

रामगोपाल साहू ने इसे शासन की राशि का खुला दुरुपयोग बताते हुए उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए और सरपंच व ठेकेदार के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी कागजों में सिमटकर रह जाएगा। ग्रामीणों की नजर अब जिला प्रशासन के फैसले पर टिकी हुई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे