Uncategorized

कुदरी बैराज में मिला युवक का शव, शिवम साहू के रूप में हुई पहचान,रिजल्ट खराब आने के बाद बैराज में कूदने की जताई जा रही आशंका …

img 20260507 wa00383274840052052739362 Console Corptech

चांपा। चांपा क्षेत्र के कुदरी बैराज में छलांग लगाने वाले युवक का शव आज सुबह 5 बजे बरामद कर लिया गया। युवक की पहचान शंकर नगर चांपा निवासी शिवम साहू (19 वर्ष) पिता संतोष साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव सुबह करीब 5 बजे बैराज में पानी के ऊपर दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

img 20260507 wa00437275243827608947578 Console Corptech

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक ऑटो चालक ने सूचना दी थी कि एक युवक ने कुदरी बैराज के ऊपर अपना मोबाइल फोन फेंका और फिर नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस एवं गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
आज सुबह युवक का शव बैराज में उतराता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि युवक परीक्षा परिणाम को लेकर मानसिक तनाव में था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles