अपना देशछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

भारी बारिश-बर्फबारी के बीच हुआ केदारनाथ जी का दर्शन, कल बद्रीविशाल जी का दर्शन करेंगे श्र्द्धालु…

0 2 जून को स्पेशल ट्रेन से सोमनाथ -11 जुलाई को फ्लाइट-ट्रेन से अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना होंगे क्षेत्र के श्रद्धालु, यात्रा के प्रति श्र्द्धालुओं में खासा उत्साह…

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

चांपा. चार धामों में से एक केदारनाथधाम 11 मई को राजधानी एक्सप्रेस चांपा से गये श्र्द्धालुओं ने 18 मई को भारी बारिश व बर्फबारी के बीच बाबा केदारनाथ जी का दर्शन किया। पूरे विधि-विधान के साथ दोपहर से देर रात्री तक बाबा केदारनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन किया. हालांकि केदारनाथ में भारी बारिश-बर्फबारी हो रही थी। इसके बावजूद बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। किसी का जोश कम नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में उस दिन 10 हजार से ज्यादा श्रद्दालु मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

कल बद्रीविशाल जी के श्र्द्धालु करेंगे दर्शन
बद्रीनाथधाम यात्रा में चांपा क्षेत्र के श्रद्धालु देर शाम तक उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध चारधामों में से एक धाम बद्रीनाथ जी का साक्षात दर्शन कर पुण्य के भागीदार बनेंगे। साथ ही यात्रा में शामिल श्र्द्धालु ब्रम्हकपाल में पितरों के मोक्ष प्राप्ति के लिये अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पितृ दोष तर्पण करेंगे।

2 जून को स्पेशल ट्रेन से सोमनाथ -11 जुलाई को फ्लाइट-ट्रेन से अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना होंगे क्षेत्र के श्रद्धालु

द्वारिकाधीश-सोमनाथ एवं अमरनाथ यात्रा के लिए आरक्षण जारी है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात सावन माह में अमरनाथ यात्रा प्रारंभ हो जाती है इसके लिए अग्रिम रजिस्ट्रेशन फ्लाइट बूकिंग कराये जाने का प्रावधान है.इसके लिए हसदेव यात्रा आयोजन समिति ने सीमित संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं को व्हाया फ्लाइट-हेलीकॉप्टर व ट्रैन से 11 जुलाई से अमरनाथ यात्रा,जम्मू-कश्मीर यात्रा के साथ साथ माँ वैष्णोंदेवी की दर्शन कराने हेतु अग्रिम टिकट बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है. बाबा बर्फानी के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालु अभी से टिकट बुकिंग कर अपना स्थान सुरक्षित रख सकते हैं.साथ ही चाम्पा से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से क्षेत्र के श्र्द्धालुओं को लेकर उज्जैन, सोमनाथ, द्वारिकाधीश, नागेश्वर, भेंट द्वारिका एवं हिल स्टेशन माउंट आबू के लिए ट्रैन 2 जून को रवाना होगी।

Related Articles