Uncategorized

धान खरीदी टोकन के लिए हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार …

img 20260131 wa00266375761157928976157 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। धान खरीदी का टोकन नहीं मिलने से आक्रोशित होकर हाई टेंशन टावर में चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कसौंदी निवासी अनिल गड़ेवाल (38 वर्ष) धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर गांव के खेत में लगे हाई टेंशन टावर में चढ़ गया है। आरोपी मौके पर गाली-गलौज करते हुए अधिकारियों एवं ग्रामीणों को धमका रहा था कि यदि उसे धान बिक्री का टोकन नहीं दिया गया तो वह आत्महत्या कर सभी को फंसा देगा।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम राजस्व अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा लगातार समझाइश दी गई, किंतु आरोपी करीब तीन घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा और अश्लील गाली-गलौज करते हुए दबाव बनाता रहा।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने सुरक्षित तरीके से आरोपी को हाई टेंशन टावर से नीचे उतारकर रेस्क्यू किया। पूछताछ में आरोपी ने धान बिक्री नहीं होने और टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या की धमकी देकर दबाव बनाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध लोक सेवक को क्षति पहुंचाने की धमकी देना (धारा 224), लोक सेवक को विधि विपरीत कार्य करने हेतु विवश करना (226), सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली-गलौज (296) एवं आत्महत्या की धमकी देकर भयभीत करना (308(4)) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles