जांजगीर चांपासक्ती

सूने मकान में घुसकर अकेली महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हसौद पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर चांपा। सूने मकान में घुसकर अकेली महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

हसौद पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 09.12.2022 के शाम करीबन 06:00 बजे वह अपने घर में थी। उसका पति काम करने खेत गया था। तभी पड़ोस का रहने वाला छत्रपाल कश्यप उर्फ सोनू कश्यप घर अंदर घुसकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। पीडिता ने इंकार किया तो जान से मारने की धमकी देकर उसकी आबरू लूट ली। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 450, 506, 376 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी छत्रपाल कश्यप उर्फ सोनू कश्यप पिता छेदराम कश्यप उम्र 29 साल साकिन जमडी थाना हसौद जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर उप जेल सक्ती भेजा गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नवीन पटेल थाना प्रभारी हसौद सउनि लखपति प्रधान आर० गिरीश साहू, बृजमोहन नेताम जयपाल कंवर, घनश्याम टण्डन की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles