Uncategorized

कुलीपोटा मत्स्य केन्द्र पहुंचे कलेक्टर,मत्स्य पालन कार्य का किया निरीक्षण …

img 20240704 wa00482850851034997209554 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।  कलेक्टर आकाश छिकारा ने कुलीपोटा में मत्स्य पालन के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मछुआ सहकारी समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण देने और हेचरी का भ्रमण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्योद्योग उमाशंकर भी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कलेक्टर आकाश छिकारा ने मत्स्य पालन विभाग द्वारा कुलीपोटा हेचरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में मत्स्य प्रक्षेत्र केंद्रों के बारे में जानकारी ली। कुलीपोटा स्थित इस प्रक्षेत्र की पूरी कार्य प्रणाली और केंद्र में तैयार किए जाने वाले बीज, उनके वितरण की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान हेचरी में प्रत्येक चरण में तैयार बीज, तालाब में मत्स्य पालन के कार्य को देखा। उन्होंने कहा कि मत्स्य प्रक्षेत्र जिले के अच्छे प्रक्षेत्रों में से एक है। जिले में तालाब, नदी में मछली पालन के माध्यम से इसका फायदा उठाए। केंद्र में उपयोग में लिए जाने वाले पानी की पाइप लाइन का निरीक्षण किया। सहायक संचालक मत्स्य ने प्रति वर्ष जिले में बीज तैयार करने, मत्स्य पालन करने वाले किसानों को शासकीय दर पर दिए जाने वाले बीज विक्रय की जानकारी दी। सहायक संचालक मत्स्य ने बताया कि कतला, रोहू तथा अन्य वैरायटी की मछली शामिल है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 2 Console Corptech

Related Articles