Uncategorized

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की हुई शुरुआत …

img 20251030 wa00696786519093175873827 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में कार्यक्रम के संचालन के बारे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक एवं प्रेसवार्ता लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, सहायक संचालक जनसंपर्क जरीफ खान सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं मीडिया के प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जो घोषणा की है। जिसमें मुद्रण/प्रशिक्षण कार्य 28 अक्टूबर 2025 से 03 नवंबर 2025 तक चलेगा। इसके पश्चात घर-घर जाकर सत्यापन कार्य 04 नवंबर 2025 से 04 दिसंबर 2025 तक चलेगा। जिसके बाद मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 09 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। दावे और आपत्ति की प्रस्तुत करने की अवधि 09 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। सुनवाई और सत्यापन 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 07 फरवरी 2026 को होगा।

कलेक्टर ने बताया कि बी.एल.ओ, (बूथ स्तरीय अधिकारी) नए मतदाता को शामिल करने के लिए फॉर्म 6 और घोषणा पत्र एकत्र करेंगे और मिलान/लिंकिंग (आधार से जोड़ना) में सहायता करेंगे। मतदाता को ई.एफ. (इलेक्टोरल फार्म) भरने में मदद करेंगे उसे एकत्र करेंगे और ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. को जमा करेंगे। प्रत्येक मतदाता के घर का कम से कम 3 बार दौरा करेंगे। मतदाता, विशेषकर शहरी मतदाता/अस्थायी प्रवासी, ई.एफ. ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान करेंगे। मतदाता चाहे तो ऑनलाईन गणना पत्रक स्वयं भरकर https://voters.eci.gov.in  अपलोड कर सकता है। जिसका सत्यापन बीएलओ द्वारा उसके घर जाकर किया जायेगा। कलेक्टर ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में बी.एल.ओ. नियुक्त कर दिया गया है। जिनके द्वारा गणना पत्रक को संकलित कर परीक्षण किया जायेगा।

Related Articles