

चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा चांपा मंडल द्वारा 25 सितंबर को भाजपा के पुरोधा एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के निर्देश, चांपा मंडल प्रभारी योगेश गोयल के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री रामवल्लाभ सोनी एवं गोपीचंद बरेठ, पूर्व उर्दू अकादमी अध्यक्ष सलीम मेमन, मंडल उपाध्यक्ष मंगलचंद देवांगन व नरेंद्र ताम्रकार, पार्षद महेंद्र तिवारी, सांसद प्रतिनिधि योगेश गोयल सहित संजय देवांगन, मनोज देवांगन, महावीर सोनी, अन्नपूर्णा सोनी, प्रभा देवांगन, दिग्विजय सिंह, शैलेंद्र देवांगन, ,राम चरण पटेल,रोहित पटेल,दुर्गा पटेल,नीतीश दास महंत ,दिलहरन देवांगन,निरंजन यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



