Uncategorized

बुनकरों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले पूर्व हाथकरघा संघ अध्यक्ष…

img 20260930 wa00015195603753737831248 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व हाथकरघा संघ अध्यक्ष कमल लाल देवांगन ने 28 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर प्रदेश के बुनकरों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान बुनकरों के हित में शासन का ध्यान आकृष्ट कर समस्याओं का तत्काल समाधान करने तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बुनकरों की आजीविका और रोजगार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि बुनकर समुदाय के सामने रोजगार से संबंधित समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पहल आवश्यक है।

इस दौरान शांति कुमार सोनी, नगर संघचालक चांपा तथा अश्वनी कश्यप, प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर चांपा भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से बुनकरों के हित में आवश्यक कदम उठाते हुए उन्हें नियमित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

Related Articles