Uncategorized

भाजपा संगठन के समर्पित सिपाही को मिला सम्मान: अमर सुल्तानिया ‘सदस्यता श्री’ से सम्मानित …

img 20250803 wa00585164501871396823226 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता अभियान 2024-25 के अंतर्गत आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया को “सदस्यता श्री” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह गरिमामय समारोह राजधानी नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर में आयोजित हुआ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

इस विशेष सम्मान को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, उप मुख्यमंत्री अरुण सवा, विजय शर्मा एवं सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव सहित अनेक शीर्ष नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

अमर सुल्तानिया की यह उपलब्धि उनके पिछले 25 वर्षों की निष्ठावान, समर्पित एवं सक्रिय संगठनात्मक सेवा का प्रतिफल है। उन्होंने 3321 नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी के सांगठनिक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान की। उनके नेतृत्व में जांजगीर-चांपा जिला सदस्यता अभियान के आँकड़ों में प्रदेशभर में अग्रणी रहा।

सम्मान प्राप्ति पर अपनी प्रतिक्रिया में अमर सुल्तानिया ने कहा यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि जांजगीर चाम्पा विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी, युवा साथियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों का है। आप सभी की प्रेरणा, सहयोग और आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं था।

अमर सुल्तानिया को मिल रहे इस सम्मान पर भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और आम नागरिकों द्वारा शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। यह सम्मान न सिर्फ उनके समर्पण का प्रतीक है, बल्कि पार्टी की विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी प्रमाणित करता है।

Related Articles