

जांजगीर-चांपा। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले पांच असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
1. बुटू उर्फ रंजन, पिता बिसाहू देवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर
2. राजेंद्र उर्फ बोटर्स, पिता आनंद राम देवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर
3. पंकज उर्फ गोल्डी, पिता लक्ष्मीकांत श्रीवास, उम्र 19 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर
4. दीनू सेन बर्मन, पिता नरेंद्र बर्मन, उम्र 26 वर्ष, निवासी भाठापारा, जांजगीर
5. सुमित रत्नाकर, पिता केदार रत्नाकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी भाठापारा, जांजगीर
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि ये सभी व्यक्ति क्षेत्र में अशांति फैलाने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की गतिविधियों में संलिप्त थे।
सिटी कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राकेश राठौर तथा आरक्षक विनोद राठौर और नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।








