छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

मकर संक्रांति के अवसर पर मां हसदेव गंगा आरती में शामिल हुए पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल…

जांजगीर चांपा विधानसभा के ग्राम पंचायत कुधरी में आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कुधरी बैराज में मां हसदेव गंगा आरती का आयोजन किया गया ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

माँ हसदेव की गंगा आरती में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश अग्रवाल शामिल हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम की सरपंच बबली आर.के. यादव ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस सचिव ईजी. रवि पांडेय, अमर सुल्तानिया, नागेंद्र गुप्ता शामिल हुए । इस अवसर पर राजेश अग्रवाल ने अंचल, नगर तथा ग्रामीणवासियों को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि -मित्रता के रथ पर, विकास के पथ पर। चलना है संग संग, हसदेव के तट पर।। हम सभी उपस्थित साथियों को मिल जुलकर हसदेव सलिला के गरिमा को विश्व पटल तक पहुंचाने के लिए समुचित सार्थक प्रयास करना होगा और मां हसदेव की गंगा आरती को हर वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाना है । कार्यक्रम को इंजी. रवि पांडेय ने भी संबोधित करते हुए कहा की मकर सक्रांति का महापर्व दान का पर्व है अंत में आभार आर.के. यादव ने दिया। हसदेव गंगा आरती में कुधरी के ग्रामवासियों के साथ आस पास के ग्रामीण भी उपस्थित थे ।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles