Uncategorized

149 नग नशीली दवा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार…

img 20240719 wa00788878483425131288339 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। अवैध रूप से 149 नग नशीली दवाई rexogesic nitra के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस / सायबर सेल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।आरोपी सरजू सागर पिता जोहन लाल सागर उम्र 34 वर्ष निवासी बदराठाकुर थाना पथरिया जिला मुंगेली।आरोपी के विरूद्ध धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मो.सा. होन्डा साइन क्रमांक सी.जी. 12 बी.ई. 9171 में अवैध मादक पदार्थ, नशीली दवा लेकर शिवरीनारायण की ओर आ रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला के निर्देशन में आरोपी को पकड़ने के लिए देवरीमोड शिवरीनारायण में पहुंच कर घेराबंदी किया जाकर अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्ग दर्शन में आरोपी सरजू सागर निवासी बदराठाकुर थाना पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) को पकड़ा जिसके कब्जे से गवाहों के समक्ष मादक पदार्थ नशीली इंजेक्शन जुमला कीमती 7450/रूपया तथा परिवहन में उपयोग किये होन्डा साईन मो.सा. को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से धारा 21 एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, साइबर सेल से सउनि विवेक कुमार सिंह, रामप्रसाद बघेल प्रआर मनोज तिग्गा आर. आरक्षक रोहित कहरा, सहबाज अहमद, अर्जुन यादव, प्रदीप दुबे थाना शिवरीनारायण से सउनि प्रमोद महार, आरक्षक महेंद्र राज, श्रीकांत सिंह, द्वारीका साहू, लीलाराम साहू, तेरस साहू, का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles