Uncategorized

कुदरी बैराज से युवक के कूदने की आशंका, 15 घंटे बाद भी सुराग नहीं, पुलिस-गोताखोर तलाश में जुटे …

img 20260506 wa00258881050473174629774 Console Corptech

चांपा। चांपा क्षेत्र के कुदरी बैराज से एक युवक के नदी में कूदने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मंगलवार शाम करीब 4 बजे के आसपास मिली, जब चांपा की ओर से आ रहे एक ऑटो चालक ने कार्यालय पहुंचकर बताया कि एक युवक ने बैराज के ऊपर अपना मोबाइल फोन फेंका और फिर नदी में छलांग लगा दी।

बताया गया कि सूचना देने के बाद ऑटो चालक मड़वा की ओर रवाना हो गया। सूचना मिलते ही बैराज में तैनात चौकीदार मौके पर पहुंचे और करीब 15–20 मिनट तक आसपास निरीक्षण किया, लेकिन किसी प्रकार का स्पष्ट सुराग नहीं मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर चांपा थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सघन तलाश शुरू की। घटना को लगभग 15 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और गोताखोर लगातार नदी में उतरकर खोजबीन कर रहे हैं।
बैराज के पहले हिस्से में पानी का भराव अधिक होने के कारण डूबने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, लापता युवक शंकर नगर, चांपा का निवासी बताया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि युवक से पूछताछ के दौरान उसने स्वयं को घूमने आया हुआ बताया था। युवक के संबंध में चांपा थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

img 20260506 wa00243776473754565506561 Console Corptech

फिलहाल पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने किस स्थान से छलांग लगाई। इसके बावजूद पुलिस बैराज और आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल और तलाश अभियान लगातार जारी रखे हुए है।

Related Articles