Uncategorized

करणी सेना महिला विंग द्वारा फौजी भाइयों के लिए राखी भेजा गया ..

img 20240807 wa00998928023690631253137 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 2024 के तहत 6 अगस्त दिन मंगलवार को जांजगीर स्थित कचहरी चौक के पास शहीद स्मारक में भारत माता के वीर सपूत,रक्षक उन सभी सेना के जवानों के लिए भूतपूर्व सैनिक संगठन के मुखिया महेंद्र प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में दोपहर लगभग 2:00 बजे रक्षा सूत्र संकलन का काफिला शहीद स्मारक जांजगीर पहुंचा। जहां पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों द्वारा उनका जोशीला स्वागत करते हुए भारत माता के वीर जवानों की रक्षा की कामना करते हुए रक्षा सूत्र सोपा गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

रक्षा सूत्र संकलन में जांजगीर-चांपा जिला प्रभारी के रूप में श्रीमती मीनू डब्बू सिंह चौहान द्वारा 4500 नग राखियां संकलित किया गया जिसमें करणी सेना महिला विंग जांजगीर द्वारा 3000 नग , फर्स्ट स्टेप स्कूल जांजगीर, हाई स्कूल अमोदा, लोटस पब्लिक स्कूल जांजगीर, मिडिल स्कूल अमोदा, सरस्वती शिशु मंदिर अमोद , प्राथमिक शाला अमोदा, शासकीय हाई स्कूल धाराशिव ,पूर्व माध्यमिक शाला कुदरी पूर्व माध्यमिक शाला रोगदा, पूर्व माध्यमिक शाला गोद ,पशु चिकित्सालय जांजगीर के साथ-साथ कई लोगों ने व्यक्तिगत रूप से राखियां फौजी भाइयों के लिए दिया उक्त रक्षा सूत्र अभियान में करणी सेना महिला विंग के जिला अध्यक्ष श्रीमती मीनू डब्बू सिंह चौहान के नेतृत्व में करणी सेना महिला टीम के सक्रिय सदस्य श्रीमती भारती सिंह ,अंजू सिंह ,सरिता सिंह,सुनीता सिंह ,मधु (मनीषा)सिंह ,प्रतीक्षा सिंह जयासिंह ,पूजा सिंह ,विनीता सिंह, नंदिनी सिंह ,कामिनी सिंह ,सांत्वना सिंह ,चांदनी सिंह, राखी सिंह ,सोनिया सिंह ,अनीता सिंह का विशेष योगदान रहा

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

Related Articles