Uncategorized

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय रूप से मनाया …


जांजगीर-चांपा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित कचहरी चौक में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महान नेताओं के त्याग व बलिदान को स्मरण करने का पर्व है। उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की अपील की।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधानसभा विधायक व्यास कश्यप, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. परस शर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रमेश पैगवार, भगवान दास गढ़ेवाल, रफीक सिद्दीकी, हृषिकेश उपाध्याय, शिशिर द्विवेदी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामबिलास राठौर, विवेक सिसोदिया, देव कुमार पांडेय, अमन अग्रवाल, महेंद्र कश्यप, परमेश्वर निर्मले, संस्कार राठौर, आकाश तिवारी, अरमान खान सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान के साथ संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम देशभक्ति एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की भी सहभागिता रही।

Related Articles