Uncategorized

वेदांता पावर प्लांट हादसा : पीड़ित परिवारों से मिलेगी छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की टीम …

img 20260423 wa00012730720733390393898 Console Corptech

चांपा। जिले के सक्ती क्षेत्र स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बर्न ब्लास्टर हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस सक्रिय हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल का दौरा करेगा।

प्रतिनिधिमंडल हादसे में प्रभावित श्रमिकों, उनके परिजनों एवं घायलों से मुलाकात कर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी लेगा। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा घोषित मुआवजा एवं उपचार व्यवस्था की जमीनी हकीकत का भी जायजा लिया जाएगा। प्रदेश युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि हादसे के पीड़ितों को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए यह पहल की जा रही है।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, कुनकुरी नगर पालिका अध्यक्ष विनयशील गुप्ता, प्रदेश महासचिव राकेश पांडे, जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला एवं सक्ती  कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रताप चंद्रा शामिल रहेंगेप्रदेश नेतृत्व का कहना है कि यदि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और इलाज नहीं मिला तो युवा कांग्रेस आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाएगी।

Related Articles